उत्तराखंड समाचार

हरीश रावत ने किया मतदाताओं का आभार व्यक्त

मतगणना के बाद परिणामों का सबको उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा है।

देहरादून। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हम तमाम वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने अपने फेसबूक पेज के माध्यम से कहा की उत्तराखंड के सम्मानित मतदातागण मैं सारी चुनाव प्रक्रिया और मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए आपको हृदय की गहराई से बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मतदान करने के लिए भी आपका आभार व्यक्त करता हूं। हमें विश्वास है कि आपका मत उत्तराखंड में लोकतंत्र मजबूत करेगा और राज्य की संसदीय परंपराओं को शक्ति देगा, यहां के विकास को नई बुलंदियों की तरफ लेकर के जाएगा और राज्य को एक आधुनिक जनकल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। कांग्रेस अपने वादों के लिए आपसे वचनबद्ध है, हम उन वादों को प्राण-प्रण से पूरा करेंगे। मैं सभी राजनीतिक दलों को भी इस चुनाव प्रक्रिया में सक्रियतापूर्वक भाग लेने बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं सभी चुनाव कर्मियों और निर्वाचन आयोग को भी इस अवसर पर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बधाई देता हूं, अभी केवल मतदान हुआ है, मतगणना के बाद परिणामों का सबको उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581