उत्तराखंड समाचार

पार्क में जलभराव, जिलाधिकारी से की भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने मुलाकात

सचिन गुप्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांधी पार्क शहर की शान है जिसकी सुंदरता एवं स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी भी है

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने देहरादून जिलाधिकारी एवं नगर निगम प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रही श्रीमती सौनिका से मुलाकात की। सचिन गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि देहरादून शहर के बीच में एक ही बड़ा गांधी पार्क है जिसमें रोजाना सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं व पुरुष स्वास्थ लाभ लेने, वाक करने करने आते है,परंतु पार्क में कहीं जलभराव के कारण गिल-गिली जमा है तो कहीं बदबूदार कूड़ा पडा है जिस कारण वहां आने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड रहा है। सचिन गुप्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांधी पार्क शहर की शान है जिसकी सुंदरता एवं स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी भी है इस लिये शीघ्र अति शीघ्र पार्क की समस्या के निवारण के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाये।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581