उत्तराखंड समाचार

उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

देश से आये झांकी के कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

देहरादून 28 जनवरी। नई दिल्ली में उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर केएस चौहान के नेतृत्व में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित “मानसखण्ड” पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। पूरे देश से आये झांकी के कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। गौरतलब है कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए चयनित विभिन्न राज्यों की झांकियों के कलाकारों के साथ ही उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया था।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581