उत्तराखंड समाचार

इवेंट आर्गेनाइजर के कपड़े उतरवाकर बनाई वीडियो, बंधक बनाकर लूटा

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाला युवक फैशन शो के इवेंट कराता है।

हरिद्वार: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक इवेंट आर्गेनाइजर को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाने और लूट करने का मामला सामने आया है। बदमाश उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाला युवक फैशन शो के इवेंट कराता है। इवेंट आर्गेनाइजर को नगर कोतवाली क्षेत्र के हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थित एक नामी लाज में दो लोगों ने फोन पर एक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहकर बुलाया। पीड़ित का आरोप है की वहां उन दोनों आरोपितों ने तमंचे के बल पर कमरे में बंधक बनाकर पहले तो उसका मोबाइल, एटीएम व कुछ नकदी लूटी, जिसके बाद उसे डरा धमकाकर उसके कपड़े उतरवाए। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर उसका मोबाइल से नग्न वीडियो बनाया। वहीं, बदमाश जाते समय उससे उसके एटीएम का पासवर्ड पूछ गए और उसकी स्कूटी भी साथ ले गए।। उन्होंने धमकी दी की यदि किसी को इसकी शिकायत की तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद बदमाश इवेंट आर्गेनाइजर को कमरे में बंद कर फरार हो गए। लूट जाने के बाद किसी तरह उक्त व्यक्ति ने आपबीती लाज के कर्मचारियों को बताई, जिसके बाद उसे कपड़े दिलाए गए और इसके बाद उसने हरकी पैड़ी चौकी पहुंचकर उसने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581