उत्तराखंड समाचार

भाजपा की गुटबाजी का बसपा प्रत्याशी को मिला फायदा

कांग्रेस समेत अन्य दलों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। कांग्रेस को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।

लक्सर : लक्सर विधानसभा सीट पर लगातार दो बार के विधायक रहे संजय गुप्ता को करारी हार का मुंह देखना पड़ा। मतदान के बाद विधायक संजय गुप्ता ने चुनाव में भितरघात की आशंका जताई थी। दस वर्ष की एंटी इनकंबेंसी के बाद भाजपा की गुटबाजी का फायदा उठाते हुए बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद शहजाद ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की। कांग्रेस समेत अन्य दलों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। कांग्रेस को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।

लक्सर विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को लेकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं में असंतोष देखा जा रहा था। लेकिन, पार्टी ने यहां से लगातार दो बार से विधायक रहे संजय गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरा। टिकट मिलने के बाद संजय गुप्ता के खिलाफ पार्टी में भितरघात की आशंका जताई जाने लगी थी। इसका असर चुनाव में देखने को मिला। जिस पर मतदान के तुरंत बाद संजय गुप्ता ने पार्टी के कुछ कार्यकत्र्ताओं पर बसपा प्रत्याशी के लिए कार्य करने का आरोप लगाया था। साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। चुनाव परिणाम आने के बाद भितरघात की यह आशंका गलत साबित नहीं हुई तथा भाजपा का गढ़ माने जाने वाली लक्सर सीट पार्टी के हाथ से निकल गयी। वहीं बसपा ने चुनाव से काफी पहले अपने प्रत्याशी घोषित किए। पार्टी के परंपरागत वोट बैंक के अलावा मुस्लिम व दलित गठजोड़ का फायदा बसपा प्रत्याशी को मिला। बेहतर चुनाव प्रबंधन व चुनाव प्रचार के अलावा उन्होंने स्थानीय विधायक के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का जमकर फायदा उठाया। भाजपा में भितरघात ने रही सही कसर पूरी कर दी। बसपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस यहां आशाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. लक्सर विधानसभा सीट से बसपा के नवनिर्वाचित विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है वे हर संभव उसका कर्ज उतारने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद लक्सर सीट पर बसपा का पहली बार खाता खुला है। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद ने यहां से दो बार के विधायक रहे भाजपा के संजय गुप्ता को पराजित कर जीत दर्ज की है। वह जीत का श्रेय बहुजन समाज पार्टी व क्षेत्र की जनता को देते हैं। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मायावती व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। शहजाद ने कहा क्षेत्र की जनता ने चुनाव में भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ मतदान किया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581