उत्तराखंड समाचार

गोदियाल ने ली कांग्रेस को मिली हार की जिम्मेदारी

विगत 10 मार्च को आए परिणामों में कांग्रेस को राज्य में 19 सीट मिली हैं।

देहरादून। उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्‍होंने कहा है कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी। विगत 10 मार्च को आए परिणामों में कांग्रेस को राज्‍य में 19 सीट मिली हैं। जबकि गणेश गोदियाल खुद भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से नजदीकी मुकाबले में चुनाव हारे हैं। उन्‍होंने देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें उन्‍होंने कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह सहर्ष पद छोड़ने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए, लेकिन हम मंथन करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। गोदियाल ने बताया कि मैंने पूरे प्रदेश में जब दौरा किया तो बेरोजगारी की बहुत बुरी स्थिति देखी। उसके बावजूद परिणाम ऐसे देखने को मिले। मैं खुद भी नहीं समझ पाया। इसलिए हम भी मंथन करेंगे कि क्या कारण रहे। उन्होंने कहा कि विपक्षी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मांग रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और विधायक की जगह नहीं आएंगे। विपक्ष को सरकार बनाने पर बधाई। फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया, लेकिन हम राज्य के हित में काम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581