उत्तराखंड समाचार

धामी सरकार ने किया ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्य : मकवाना

सरकार के इस निर्णय से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को धामी सरकार के इस निर्णय का लाभ प्राप्त होगा कर्मचारियों का जनहित एवं उत्तराखंड हित में वर्षों का योगदान है

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड की सेवाओं में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को नियमितीकरण हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर, ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्य किया है। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट के समस्तव मंत्री गण का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन एवं धन्यवाद करता है। सरकार द्वारा अगली कैबिनेट में किस तिथि एवं किस वर्ष से नियमितीकरण किया जाएगा, इसकी कट ऑफ डेट का ऐलान भी कर दिया जाएगा। एक बार पुनः धामी जी एवं कैबिनेट का आभार। सरकार के इस निर्णय से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को धामी सरकार के इस निर्णय का लाभ प्राप्त होगा कर्मचारियों का जनहित एवं उत्तराखंड हित में वर्षों का योगदान है मोर्चा सदैव कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे को उठाता रहा आशा करते हैं कि धामी सरकार शीघ्र शासन आदेश जारी कराकर कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगी जिन विभागों में स्वीकृत पद कम है उन विभागों में नए पद सृजित करने की कार्रवाई भी सरकार शीघ्र करेगी। सरकार राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश के निगमों और स्थानीय निकायों में भी इसको शीघ्र लागू करने का आदेश जारी कराये, ऐसी सरकार से सानुरोध पुरजोर मांग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464