आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

हरेला पर्व को भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू

सभी ब्लॉकों में होंगे व्यापक कार्यक्रम : जिलाधिकारी

रुद्रप्रयाग। आगामी 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व को रुद्रप्रयाग जनपद में इस वर्ष भी भव्य और व्यापक रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों, विशेषकर वन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जनजागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हरेला पर्व को पूरे जनपद में उत्साह, सहभागिता और व्यापक जनसहयोग के साथ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विकासखंडों, तहसीलों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख की भी ठोस व्यवस्था बनाई जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्थानीय जलवायु के अनुरूप पौधों के चयन पर जोर देते हुए फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना आज ही प्रस्तुत करने को कहा साथ ही सभी अधिकारियों द्वारा हरेला पर्व को जनआंदोलन के रूप में मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन का उद्देश्य इस वर्ष हरेला पर्व के माध्यम से जनपद में अधिकाधिक वृक्षारोपण कर हरित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश तथा समाज कल्याण अधिकारी टी.एस. मलेठा,उप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464