उत्तराखंड समाचारधर्म

छात्र-छात्राओं को किया जागरुक किया

शिक्षा के महत्व को समझाते हुए मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने को कहा गया।

गुप्तकाशी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत स्थित डॉ जैक्सवीन नेशनल स्कूल में आयोजित आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक राखी बिष्ट द्वारा बाल अधिकार के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं शिक्षा दें के बारे में बताया गया। यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन का संचालन न करने के बारे में बताया गया। शिक्षा के महत्व को समझाते हुए मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने को कहा गया।

Related Articles

Back to top button