उत्तराखंड समाचारक्राइम

वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूके14-1412 करिज्मा बरामद की गई।

देहरादून, 10 अगस्त। वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस अभय डिमरी पुत्र शिव प्रकाश डिमरी निवासी 10 भल्ला फार्म श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून ने थाना क्लेमनटाउन पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सुभाष नगर ओगलभट्ट माता मंदिर के पास से उनकी मोटरसाइकिल संख्या यूके14-1412 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के सम्बन्ध मे दिया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना क्लेमनटाउन पुलिस ने मुकदमा अपराध सख्या-102/2024 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया। घटना के अनावरण के लिये थाना क्लेमेंटाउन पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए घटना के संबंध में अभय डिमरी से पूछताछ कर जानकारी ली गयी, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त की जानकारी के लिये मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त आसिफ अंसारी पुत्र जाकिर अंसारी निवासी ओगलभट्टा थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को मानव केंद्र के पास सुभाष नगर से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूके14-1412 करिज्मा बरामद की गई।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581