उत्तराखंड समाचार

विधायक ने दिये निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश

जलभराव की स्थिति से निदान पाने के लिए ड्रेनेज कार्यों को ठोस कार्ययोजना के अनुसार प्राथमिकता से पूर्ण किए जाने व निर्माण कार्यों को गति देने हेतु ज़रूरी निर्देश दिए।

देहरादून। राजपुर विधायक खजान दास ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय में भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली जल भराव की समस्याओं के समाधान हेतु स्मार्ट सिटी, नगर निगम,पीआईयू, लोनिवि, सिंचाई विभाग,जल संस्थान एवं विद्युत विभाग की संयुक्त बैठक की। जिसमें संबंधित अधिकारियों को जलभराव की स्थिति से निदान पाने के लिए ड्रेनेज कार्यों को ठोस कार्ययोजना के अनुसार प्राथमिकता से पूर्ण किए जाने व निर्माण कार्यों को गति देने हेतु ज़रूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसीओ स्मार्टसिटी तीरथपाल, अपर नगर आयुक्त गोपाल राम, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना,अधिशासी अभियन्तागण, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, राहुल लारा, स्मार्ट सिटी के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581