उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमाली में चलाया जागरूकता अभियान

पुलिस ने लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान करने का आश्वासन दिया

पिथौरागढ़। थाना कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमाली (कोटली) में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर नशा मुक्ति अभियान व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चंद्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज अमाली (कोटली) में लोगों का हाल जाना तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए हरसंभव समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। पुलिस का मित्रवत व्यवहार देखकर सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की गई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button