उत्तराखंड समाचार

नहाने के दौरान गंगा में बह गया युवक

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं लगा है

देहरादून। ऋषिकेश में पशुलोक बैराज आस्था पथ के पास बैराज में नहाने के दौरान एक युवक गंगा में बह गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं लगा है। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है। एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बैराज में सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रतीक शर्मा (18) गंगा में नहा रहा था, इस दौरान वह अचानक गंगा में ओझल हो गया।युवक के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में गंगा नदी में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अभी तक युवक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button