उत्तराखंड समाचार

परिणाम आने से पहले ही हार मान चुकी है कांग्रेस

श्री बंसल ने कहा कि कांग्रेस को न तो चुनाव आयोग पर विश्वास है, न अदालत पर।

देहरादून। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अपनी हार सामने देखकर उत्तराखंड के कांग्रेस नेता बेवजह की बयानबाजी करने में लगे हैं। मतदान के बाद से ही कांग्रेस और उसके सभी नेता डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया था और इस बार उसका पूरी तरह सफाया होना तय है। इसीलिए कांग्रेस नेता तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। पत्रकारों से वार्ता करते हुये श्री  बंसल ने कहा कि कांग्रेस को न तो चुनाव आयोग पर विश्वास है, न अदालत पर। और तो और उन प्रत्याशियों पर भी उसे भरोसा नहीं, जिन्हें उसने चुनाव लड़वाया। यही वजह है कि कांग्रेस के सामने इन्हें छिपाने की नौबत आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है। तभी वह डाक मतपत्रों को लेकर अनर्गल आरोप लगाकर डाक मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश सर्विस मतदाता भाजपा के विचारों और सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581