उत्तराखंड समाचार

रोड किनारे शराब पीने वाले 04 लोगों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

अभियान के दौरान नियमो का उल्लंघन कर रहे 04 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जुर्माना भी वसूला गया

चमोली।  ऑपरेशन मर्यादा के तहत चमोली पुलिस की कार्रवाई करते हुये रोड किनारे शराब पीने वाले 04 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब पीने वालों की अब खैर नहीं हैं।

वर्तमान में चारधाम यात्रा जोरों पर है। एक तरफ जहां पूरे भारतवर्ष से उत्तराखंड में आने वाले तीर्थयात्री सुकून की तलाश एवं धामों में भगवान के दर्शन के लिए आते हैं तो वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रंग में भंग का काम कर सड़क किनारे अपने कार्यों से माहौल को दूषित करते हैं और बेवजह ही तीर्थयात्रियों से छोटी-छोटी बात पर उलझते हैं। जिस कारण परिवार सहित यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में प्रचलित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के स्पष्ट दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चमोली अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण मे  कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाने हेतु नेशनल हाईवे व आसपास शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमो का उल्लंघन कर रहे 04 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जुर्माना भी वसूला गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। चमोली पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय जनता द्वारा सराहा गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581