उत्तराखंड समाचार

हृदयाघात से यमुनोत्री में महिला तीर्थयात्री की मौत

स्वजन पद्मावती को लेकर जानकीचट्टी स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

देहरादून/उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के बाद जानकीचट्टी लौटते समय कर्नाटक के एक महिला तीर्थयात्री की हृदयाघात से मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री व गंगोत्री में हृदयाघात से अब तक कुल 55 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बेंगलुरु (कर्नाटक) निवासी पद्मावती (57) सुबह यमुनोत्री दर्शनों को पहुंची थीं। धाम से वापस लौटते हुए आधे रास्ते में अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। स्वजन पद्मावती को लेकर जानकीचट्टी स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी के साथ यमुनोत्री धाम में अब तक 42 और गंगोत्री धाम में 13 तीर्थ यात्री हृदयाघात से दम तोड़ चुके हैं। जबकि, हेमकुंड साहिब व ऋषिकेश समेत चारों धाम में मरने वालों की संख्या 238 पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581