उत्तराखंड समाचार

11 अप्रैल को आयोजित होंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा

डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश विधानसभा से एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का लक्ष्य दिया।

ऋषिकेश 09 अप्रैल। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने 11 अप्रैल को ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंगलवार को आडवाणी धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि आईडीपीएल हॉकी मैदान में 11 अप्रैल को जनसभा आयोजित की जाएगी। डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश विधानसभा से एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का लक्ष्य दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, महामंत्री सतपाल राणा, चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, अभिनव पाल, राजवीर रावत, लक्ष्मण राणा, प्रदीप धस्माना, दीपिका व्यास, रुकमा व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581