उत्तराखंड समाचार

रन फार योगा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया

मंगलवार को योग दिवस पर कई स्थलों पर कार्यक्रम होंगे।

नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता को लेकर सोमवार को नैनीताल में आयोजित रन फार योगा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से प्रतिभागियों को योग के गुर सिखाए गए। मंगलवार को योग दिवस पर कई स्थलों पर कार्यक्रम होंगे।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे तल्लीताल में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने रन फार योगा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों ने तल्लीताल से मल्लीताल फ्लैट्स तक दौड़ लगाई। दौड़ का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग की योगाचार्य मीना जोशी और टीम ने सेंट मैरी, मोहन लाल साह इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, शहीद राजेश अधिकारी इंटर कॉलेज, चेतराम राम साह ठुलघरिया इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत बीएसएफ के जवानों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को कपालभाति, सुखासन, सिद्धासन, पद्मासन और वज्रासन के बारे में बताया।इस अवसर पर सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, तहसीलदार नवाजिश खलीक, खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह गुंज्याल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. मीरा ह्यांकी आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581