उत्तर प्रदेश समाचार

मोटिवेशन कार्यक्रम : परीक्षा संबंधी टिप्स से अभिप्रेरित किया

अभिप्रेरक तरुण शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने अपने लक्ष्य पर फोकस करना है

फरीदाबाद।  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद में द राइजिंग तमसो मां ज्योतिर्गमय संस्था के सौजन्य से विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में परीक्षा उपयोगी टिप्स के लिए अभिप्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में द राइजिंग तमसो मां ज्योतिर्गमय संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट और ख्यातिप्राप्त अभिप्रेरक तरुण शर्मा और अरुण लखानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए और मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय में दूसरे चरण की प्री बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो रही हैं जबकि बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 30 मार्च से प्रारंभ होगी। विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने और परीक्षाओं का भय दूर करने के लिए यह अभिप्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से सभी बेटियों में आत्मविश्वास की वृद्धि और तनावमुक्ति में सहायता मिलेगी। अभिप्रेरक तरुण शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने अपने लक्ष्य पर फोकस करना है और अपने आप से कहना है की आई केन डू इट। आपने अपने ध्यान को भटकने नही देना और किसी भी प्रकार की आलोचना से विचलित नहीं होना हैं क्योंकि कुछ लोग और घटनाएं आपका ध्यान बाधित करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा आप ने पानी का गलास लेना है उसे पाने से भर कर उस पर एनर्जी ड्रिंक, एक्सीलेंट, बहुत अच्छा आदि  स्टिकर लगाना है और उसी ग्लास का पानी पीते रहना है इस से आप को प्रत्येक बार पानी पीने पर अधिक एनर्जी प्राप्त होगी और आपका मन अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेगा। तरुण शर्मा ने बालिकाओं को कहा कि आप सभी भगवती दुर्गा का रूप से आप को किसी भी भर से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है आप निडर हो कर आपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में परिश्रम करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर, कविता, प्रियंका, अंशुल, शारीरिक शिक्षा अध्यापिका मंजू और शिवम वाधवा ने मोटीवेटर तरुण शर्मा और अरुण लखानी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका ललिता, सोनिया, निशा, सोनिया शर्मा सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे। प्राचार्य मनचंदा ने तरुण शर्मा, शारीरिक शिक्षा अध्यापिका मंजू सहित सभी अध्यापकों और छात्राओं का मोटिवेशन कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581