उत्तराखंड समाचार

पानी के टैंकर की टक्कर से साइकिल चालक की मौत

पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में तहरीर आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

देहरादून। थाना रायपुर के मालदेवता रोड पर झरने के पास एक पानी के टैंकर चालक ने एक साइकिल चालक को टक्कर मार दी, जिसके परिणाम स्वरूप साइकिल चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज चौकी मालदेवता थाना रायपुर पर सूचना मिली की मालदेवता रोड पर झरने के पास एक पानी के टैंकर चालक द्वारा साइकिल चालक को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही चौकी मालदेवता से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जहां पर साइकिल चालक आनंद सादा पुत्र मंतून सादा निवासी कंदाहा वार्ड नंबर 7 थाना माहिती जिला सहरसा बिहार उम्र 27 वर्ष को तत्काल सीएचसी रायपुर पर ले जाया गया, जिसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कोरनेशन अस्पताल में मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पानी के टैंकर को चौकी मालदेवता पर सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा किया गया है। पुलिस ने  मृतक के परिजनों से संपर्क कर दुर्घटना की सूचना दे दी  है। पुलिस के अनुसार मृतक देहरादून में लेबर का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में तहरीर आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581