उत्तराखंड समाचार

रंगमंच समारोह : नाटक ‘सिंहासन खली है’ का मंचन

एक अच्छे नेता की तलाश हर साल चलती रहती है

देहरादून। उत्तरनाटय संसथान एवं दून विस्वविद्यालय रंगमंच और लोककला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रंगमंच समारोह के चौथे दिन आज कला मंच ने सुशील कुमार द्वारा लिखित नाटक ‘ सिंहासन खली है ‘ का मंचन किया। यह संस्था शहर की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है, जो लगभग पचास वर्ष पूरे कर चुकी है। इनका यह नाटक समसामयिक विस्य आधारित था, जिसमें दर्शाया गया था की किस तरह आम लोगों में से ही नेता बने लोग आम लोगों का शोषण कर रहें है। झूठे वायदे से साल दर साल चुनाव जीतते जाते है, अगर कोई और नेतृत्व संभालना भी चाहे तो उसे दिग्भर्मित कर गिरा दिया जाता है। इस तरह एक अच्छे नेता की तलाश हर साल चलती रहती है। इस अवसर पर विश्विदयालय कुलपति डॉ सुरेख डंगवाल, उत्तरनाट्या संसथान के सचिव रोशन धस्माना, उदय शंकर भट्ट, समाज सेवी जगदीश  बाबला, प्रदीप शर्मा और शहर के गणमान्य रंगकर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप मे नवीन गुप्ता सीए उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581