उत्तराखंड समाचार

महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया सम्मेलन आयोजित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सफल कार्यक्रम के लिये मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान को बधाई दी।

देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा यासमीन आलम खान के नेतृत्व में शुक्रिया मोदी जी का सैकडों महिलाओं के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुये कहा की आज देश की भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक महिलाओं के लिये कई योजनाओं के माध्यम से लाभ देनें का काम किया गया है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं के लेकर जो हमारे लिये लाभकारी निर्णय लिये है उसके लिये वह महानगर की ओर से मोदी जी का शुक्रिया एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सफल कार्यक्रम के लिये मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तराखण्ड सरकार में दर्जाधारी मंत्री विश्वास डाबर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महमंत्री अनिश गौड, महानगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों, महानगर प्रभारी मोर्चा एवं सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, महानगर मंत्री देवेन्द्र पाल मोन्टी, अंकुर जैन, सबीना सिद्धकी, गुरप्रीत सिंह छाबडा, नाजीम राठी, कार्यक्रम संयोजक एवं मंच संचालन शहजाद खान, आसिफ शेख, सोनू सरदार, साजिद अली, अनस बेग, अकबर कुरैशी, शमशाद कुरैशी, गुडिया खान, रूबीना, शहाना, शबनम, सारिका, सब्बौ, रूकशाना, रूकसार, तनुजा, सहराना, अमरीन, सबीना, रेश्मा मण्डल अध्यक्ष इजराईल मलिक, शहजाद अंसारी, अबरार, आजम खान, जुबैर, कारी साबीर, साकीर, रईस अंसारी, इकबाल अफजल एवं सैकडों महिलायें उपस्थित थी।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581