उत्तराखंड समाचार

यूक्रेन में फंसे छात्र घर लौटे, स्वजन में खुशी का माहौल

छात्रों की सकुशल घर वापसी पर उनके स्वजन बेहद खुश हैं।

लक्सर: यूक्रेन में फंसे लक्सर के दो छात्र घर वापस लौट आए हैं। छात्रों की सकुशल घर वापसी पर उनके स्वजन बेहद खुश हैं। स्वजनों ने भारत सरकार का आभार जताया है।

लक्सर क्षेत्र के पांच छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद छात्रों के परिजन बेहद परेशान और चितित थे। लक्सर का एक छात्र कुर्बान पुत्र शफाकत अली निवासी संघीपुर चार दिन पूर्व अपने घर पहुंच गया था। शेष बचे चारों छात्र भी यूक्रेन से निकलकर पड़ोसी देशों में शरण लिए हुए थे। इनमें से एक देवानिक पुत्र अनिल कुमार निवासी अकोढ़ा कलां हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में था। शनिवार देर शाम वह वापस घर लौट आया। छात्र को सकुशल वापस आया देख दादा जयपाल सिंह, दादी विमला देवी, मां पूनम, पिता अनिल कुमार की आंखें भर आई। देवानिक ने बताया कि वह पोल्टावा शहर में था। वहां ज्यादा हमले नहीं हुए हैं। हमले से सबसे ज्यादा नुकसान खारकीव शहर को हुआ है।

लक्सर नगर के संजीव शर्मा का पुत्र आशुतोष शर्मा भी रविवार को वापस लौट आया है। आशुतोष शर्मा के पिता संजीव शर्मा ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट से देहरादून के लिए सीधी बस भेजी गई थी। आशुतोष अपने दोस्त के साथ इस समय देहरादून में है। उनसे उनकी बातचीत हो गई है। सोमवार को वह घर वापस लौटेगा। वह तीन दिन पहले यूक्रेन से निकलकर रोमानिया पहुंच गया था। रोमानिया से भारत सरकार ने शनिवार शाम ही उसे दिल्ली पहुंचा दिया था। पुत्र के आने के बाद उसके पिता संजीव और मां वंदना दोनों बहुत खुश हैं। एसडीएम लक्सर वैभव गुप्ता ने बताया कि बाकी दोनों छात्र भी यूक्रेन से बाहर हैं। इनमें से एक पोलैंड और दूसरा रोमानिया में सुरक्षित है। शीघ्र वह भी वापस आ जाएंगे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464