उत्तराखंड समाचार

स्वीप गतिविधि की मॉनिटिरिंग भी करें अधिकारी : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नोडल एवं सह नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया

देहरादून 08 जनवरी। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में नोडल अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए स्वीप गतिविधि आयोजित करते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया जाए तथा उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वीप गतिविधि की मॉनिटिरिंग भी करें। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नोडल एवं सह नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारी से पूर्ण करें तथा समस्त उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक मतदेयस्थलों का भौतिक सत्यापन करते हुए भौतिक सत्यापन आख्या प्रत्येक दशा में 17 जनवरी से पूर्व उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी एएमएफ/बीएमएफ/अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया प्रत्येक मतदेय स्थल पर विद्युत/पेयजल/ शौचालय/रैम्प व आने-जाने वाले मार्ग की स्थिति का सत्यापन कार्य सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय करते हुए सभी मतदान स्थल पर एएमएफ सुनिश्चित करने करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी परिवहन/सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाहनों का आंकलन करते हुए वाहनों की अधिगृहण प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया अपने स्तर पर बैठक करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित मतदेय स्थलों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन की सभी तैयारियों को पूर्ण करें तथा स्वीप गतिविधि आयोजित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट का गहनता से अवलोकन करें तथा यह ध्यान रखें की डूप्लीकेसी न हो तथा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है उनके नाम मतदाता सूची से पृथक कर लिए जाएं। उन्होंने नोडल अधिकारी स्वीप को विभिन्न वर्गों के वोटर्स को जागरूक करने हेतु आईकन बनाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर दीपक सैनी, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाटी सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581