उत्तर प्रदेश समाचार

केन्द्रीय गृह मंत्री ने क्षेत्र में स्थानीय खुफिया नेटवर्क को मज़बूत करने की ज़रूरत पर बल दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी

02 JAN 2024 8:15PM by PIB Delhi,केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र वहां की सुरक्षा स्थिति पर आज नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, श्री अजीत डोवल, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, निदेशक (आईबी), केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों के प्रमुख, संघ राज्य क्षेत्र जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव और डीजीपी ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान श्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा एजेंसियों के एरिया डॉमिनेशन प्लान की समीक्षा की। सिक्योरिटी ग्रिड और जम्मू और कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए श्री शाह ने आतंकवादरोधी अभियानों को मजबूत करने और आतंकियों के पारिस्थितिकी तंत्र को पूर्ण रूप से समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।  उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों में उचित तैनाती की सलाह दी।  उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखने की बात दोहराई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581