उत्तर प्रदेश समाचार

ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभारंभ

सीडीओटी द्वारा विकसित मॉड्यूल का उद्देश्य कारोबार करने में सुगमता लाना और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना है।

नई दिल्ली। डिजिटल संचार आयोग के सदस्य (एस), ए.के.साहू, ने दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) की स्वैच्छिक प्रमाणन योजना के तहत अनुमोदन प्रमाणपत्र (सीओए) और प्रौद्योगिकी अनुमोदन के ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभांरभ किया है। दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी), दूरसंचार विभाग की एक तकनीकी शाखा है। सीडीओटी द्वारा विकसित मॉड्यूल का उद्देश्य कारोबार करने में सुगमता लाना और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना है।

टाइप/इंटरफेस अनुमोदन के लिए ऑन-लाइन मॉड्यूल का सचिव (टी), अध्‍यक्ष डीसीसी द्वारा शुभांरभ करने के बाद, टाइप/इंटरफेस अनुमोदन के लिए ऑन-लाइन मॉड्यूल को 7 जुलाई, 2023 को चालू कर दिया गया था। इसकी शुरूआत परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दूरसंचार और संबंधित आईसीटी क्षेत्र में स्टार्ट-अप और एमएसएमई के लिए एक उत्साहजनक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देता है। स्टार्ट-अप और एमएसएमई, अपने उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दूरसंचार क्षेत्र से संबंधित अपने उत्पादों के लिए, ये प्रमाण-पत्र लेकर लाभान्वित हो सकते हैं। इसके फलस्वरूप, अब स्वैच्छिक परीक्षण और प्रमाणन के तहत, सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों, जिनमें टाइप अनुमोदन प्रमाण-पत्र, इंटरफ़ेस अनुमोदन प्रमाण-पत्र, अनुमोदन प्रमाण-पत्र (सीओए) और प्रौद्योगिकी अनुमोदन प्रमाण-पत्र शामिल हैं, का ऑनलाइन मॉड्यूल के जरिए निर्बाध रूप से आवेदन और संसाधित किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581