उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम

बाजपुर में वहशी बना पति, कमरा बंद कर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

करीब छह माह पहले उसकी शादी जनपद रामपुर (उत्तर-प्रदेश) निवासी नरगिस से हुई थी।

बाजपुर : आपसी विवाद में पति का वहशीपन इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनाके बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने विवाहिता के मायके में सूचना देने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।बाजपुर कनोरा गांव निवासी दानिश पुत्र वाहिद पेंटर गांव में ही दर्जी की दुकान चलाता है। करीब छह माह पहले उसकी शादी जनपद रामपुर (उत्तर-प्रदेश) निवासी नरगिस से हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सोमवार को स्वजनों की गैरमौजूदगी में दानिश ने पत्नी को कमरे में बंद करके उसे चाकुओं से गोद डाला।विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी देख आरोपित कमरे से फरार हो गया। आनन-फानन में दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से नरगिस को घायल अवस्था में काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।नरगिस की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना विवाहिता के मायके वालों को देने के साथ ही फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। इधर घटना के चलते गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपित ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला क्यों बोला है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581