उत्तराखंड समाचार

ग्राम पंचायत सौड़ा सरौली में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन

। अपर सचिव, पर्यटन विभाग, भारत सरकार ने समस्त विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

देहरादून 25 नवंबर। आज विकासखण्ड रायपुर की ग्राम पंचायत सौड़ा सरौली, में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अपर सचिव, पर्यटन विभाग भारत, सरकार राकेश कुमार वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों के स्टॉल लगे थे, जिनका अवलोकन / निरीक्षण माननीय अपर सचिव, पर्यटन विभाग, भारत सरकार महोदय द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान ग्राम पंचायत सौड़ा सरौली द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के अन्तर्गत  अपर सचिव महोदय पर्यटन विभाग, भारत सरकार द्वारा पीएमजीवाई से लाभान्वित लाभार्थियों से व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किये गये। अपर सचिव, पर्यटन विभाग, भारत सरकार ने समस्त विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री झरना कमठान, जिला विकास अधिकारी, सुशील मोहन डोभाल सहित सभी विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581