उत्तराखंड समाचारक्राइम

ऑनलाइन साइबर ठगी की धनराशि पौड़ी पुलिस ने कराई वापस

धनराशि वापस मिलने से पीड़ित महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान

कोटद्वार।‌ श्रीनगर निवासी संध्या द्वारा ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ ऑनलाइन पूजा-पाठ करवाने के नाम पर 1.12 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। शिकायत मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अथक प्रयासों से संध्या के खाते में साइबर ठगी की शत प्रतिशत 1.12 लाख रुपये की धनराशि वापस करवाई गई। संध्या को पैसे वापिस मिलने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन शत प्रतिशत धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता द्वारा पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581