उत्तराखंड समाचार

5 नाली भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट

थाना बलुवाकोट पुलिस ने ग्राम खुमती क्षेत्रान्तर्गत लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट कर दिया हैं।

पिथौरागढ़। थाना बलुवाकोट पुलिस ने ग्राम खुमती क्षेत्रान्तर्गत लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट कर दिया हैं।पुलिस द्वारा स्थानीय ग्रामीणों व स्कूल के छात्र, छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर, नशा मुक्त देवभूमि, उत्तराखण्ड अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत अवैध रुप से भांग की खेती करने, नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम खुमती क्षेत्रान्तर्गत लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही जीआईसी खुमती में छात्र, छात्राओं को बाल अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर क्राइम व उससे बचाव के तरीके तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि के साथ-साथ पुलिस हेल्पलाइन नम्बर डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930, सीएम हेल्पलाइन नम्बर-1905, भ्रष्टार की शिकायत हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बर- 1064 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581