उत्तराखंड समाचार

गुमशुदा नाबालिग किशोर को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने सकुशल ढूंढा

कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर कुछ ही घण्टे के भीतर उसे सकुशल बरामद कर लिया।

चमोली। गुमशुदा नाबालिग किशोर को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने सकुशल ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं। पुलिस का कहना हैं की परिजनों की डांट से नाराज होकर नाबालिग किशोर घर से चला गया था। कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर कुछ ही घण्टे के भीतर उसे सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज चौकी गौचर थाना कर्णप्रयाग पर स्थानीय निवासी द्वारा आकर सूचना दी गयी की उनका नाबालिग पुत्र उम्र 15 वर्ष घर से नाराज होकर कहीं चला गया है, और काफी ढूँढखोज के पश्चात भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी को नाबालिग किशोर की सकुशल बरामदगी हेतु उचित दिशा-निर्देश निर्गत किए गये। जिस पर कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस बल के साथ थाना, चौकी क्षेत्र में नाबालिग किशोर की खोजबीन प्रारम्भ की गयी तथा स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए आने-जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गयी। कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस की कुशल सुरागरसी-पतारसी, अथक प्रयासों व सघन चैंकिग के पश्चात कुछ ही घन्टों के भीतर नाबालिग किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ पर किशोर द्वारा बताया कि वह अपने परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था, जिसे चौकी प्रभारी गौचर उप निरीक्षक मानवेन्द्र गुसांई द्वारा समझाकर बुझाकर अपने संरक्षण लेते हुए किशोर की काउंसलिंग के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग किशोर के घर से नाराज होकर गायब होने पर परिजन काफी परेशान थे। अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस टीम आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581