उत्तर प्रदेश समाचार

युवक से पहले मारपीट, फिर घर पर की फायरिग, अफरातफरी

पीड़ित पक्ष की ओर से भगवानपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई

भगवानपुर: करौंदी गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक से पहले मारपीट की गई, इसके बाद आरोपितों ने फायरिग कर दी। इस दौरान मौके पर पथराव भी हुआ। घटना को लेकर मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले में गैंगस्टर समेत दो पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी अमित कुमार का क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव निवासी दीपक और रवि उर्फ काका से विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई दिनों से तनातनी चल रही है। मामले को लेकर मंगलवार देर शाम प्रेमराजपुर गांव निवासी दीपक बाइक से अपने साथी रवि उर्फ काका के साथ अमित के गांव में पहुंचा। यहां दोनों ने अमित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। अमित के साथ मारपीट होते देख उसके पक्ष के लोग वहां आ गए। इस दौरान मौके पर किसी ने पथराव कर दिया। इसी बीच बाइक पर आए आरोपितों ने अमित कुमार के घर पर तमंचे से फायरिग कर दी। फायरिग होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। फायरिग के बाद आरोपित वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से भगवानपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस मामले में अमित कुमार ने भगवानपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में प्रेमराजपुर निवासी दीपक और रवि उर्फ काका पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि दीपक पहले भी कई बार क्षेत्र में फायरिग कर दहशत फैला चुका है। उसके खिलाफ भगवानपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित पर कुछ समय पहले पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। करौंदी गांव में फायरिग कर दहशत फैलाने वाले आरोपितों पर फोन से पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौहान निवासी करौंदी को धमकी देने का आरोप है। आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि वह मामले में पीड़ित पक्ष का सहयोग न करें। मामले में भाजपा नेता ने एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल से शिकायत की है। एसपी देहात ने मामले में भाजपा नेता को कार्यालय बुलाकर इस मामले की जानकारी ली है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581