उत्तराखंड समाचारदेश

भ्रमित विज्ञापन प्रकाशित कराने पर थाना नेहरू कॉलोनी पर हुआ मुकदमा दर्ज

भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित कराने वाले पर कार्यवाही के निर्देश

देहरादून। जनपद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की फोटो व उनके पद को बड़ा चढ़ा कर भ्रामक विज्ञापन राष्ट्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित कराने वाले व्यक्ति के विरुद्ध एसएसपी देहरादून ने कानूनी कार्यवाही के लिए थाने को निर्देशित कर दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर ने राष्ट्रीय दैनिक अखबारों में एक विज्ञापन प्रकाशित करवाया जिसके माध्यम से देश के  माननीय प्रधानमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाये दी गई थी। इस विज्ञापन मे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की फोटो के साथ ही जनपद देहरादून के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की फोटो भी प्रकाशित कराई गई। प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की फोटो के साथ उनका पदनाम पुलिस महानिरीक्षक प्रकाशित कर दिया। समाचार पत्रों में भ्रामक विज्ञापन छापने का पीआरओ शाखा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा संज्ञान लिया गया। पीआरओ शाखा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का कहना हैं की अमित कुमार प्रव्या डेवलपर्स द्वारा अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हितों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो व उनके पद को बड़ा चढ़ा कर भ्रामक विज्ञापन राष्ट्रीय दैनिक अखबारों में प्रकाशित कराया गया।  इस संबंध में प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर अमित पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी देहरादून के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वहीं नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कहा की अखबार में भ्रामक प्रचार करना, अपने व्यक्तिगत व्यापारिक हित के लिए सरकारी अधिकारी की फोटो और गलत पद लिख कर पुलिस की छवि धूमिल करने वालो पर कानूनी कार्यवाही के लिए थाने को निर्देशित किया गया है।

प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर के द्वारा अपने व्यक्तिगत एवं व्यापारिक हितों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करते हुए कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों पर प्रकाशित कराया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए थाना नेहरू कॉलोनी पर उपनिरीक्षक हेमंत खंडूरी, पीआरओ शाखा एसएसपी कार्यालय देहरादून द्वारा मुकदमा अपराध सख्या 370/230 धारा 468/469 आईपीसी का अभियोग प्रोपराइटर प्रव्या डेवलपर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button