उत्तराखंड समाचार

गृह मंत्री अमित शाह ने किया उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का समापन

साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू के साथ नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत की : शाह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जीटीसी हैलीपेड पर स्वागत किया। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन समारोह में प्रतिभाग करने के लिये देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून उत्तराखंड में आयोजित ’उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ का समापन आज गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा किया गया हैं। समापन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। इनके साथ ही मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, एनएसई के सीईओ आशीष कुमार, मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलीस, रसना के एमडी पिरुज खंबाटा, डेनमार्क के राजदूत एचई फ्रेड्डी स्वाने समेत कई निवेशक भी मौजूद रहें।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड की परिकल्पना की बात हो रही थी। मैं पहले उत्तराखंड आया था तब मैंने सीएम धामी से पूछा था कि आपने क्या लक्ष्य रखा है, तो उन्होंने मुझे बताया कि दो लाख करोड़ का। लेकिन आज साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू हो गए है। इसके लिए मैं पूरे उत्तराखंड प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हूं। उन्होंने कहा कि आज का यह समारोह साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू के साथ नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत की है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने छोटे राज्यों की समृद्धि के लिए प्रयास किए और अब हम सबको मिलकर उन्हें आगे बढ़ाना है। कहा कि उत्तराखंड अब आगे बढ़ रहा है। जो तस्वीर हमारे सामने इस वक्त के उत्तराखंड की है वह यही बता रही है। बतौर गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी कहते हैं कि यहां कुदरत है…देव हैं…लेकिन मैं इसके साथ ये भी कहूंगा कि यहां भ्रष्टाचार मुक्त शासन भी है। जोकि इनवेस्टमेंट मुक्त निवेश के लिए भी जरूरी है। कहा कि पारदर्शिता उत्तराखंड का स्वभाव है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि वह निश्चिंत होकर राज्य में निवेश करें, उन्हें भ्रष्टाचार नहीं मिलेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने सिलक्यारा सुरंग में फंसीं 41 जानें बचाने का श्रेय सीएम धामी को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार भले ही हम मामले की मॉनिटिरिंग कर रहे थे, लेकिन असल में इसका श्रेय सीएम धामी को जाता है। पूरे देश की नजर इस मामले पर थी। और धामी सरकार ने जिस तरह से इस मामले का हल निकाला वह सभी ने देखा।

वैश्विक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर गृहमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे, जिनका सीएम ने स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री मंच पर पहुंचे और बाबा केदार और बदरीनाथ को प्रणाम कर अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। कहा कि आज समारोह का समापन नहीं शुभारंभ है। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ही एक ही स्थान है जहां देवीय शक्ति भी है और डेवलेपमेंट भी है। और मुख्यमंत्री धामी ने इसके साथ परफार्मेंस भी जोड़ दी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464