उत्तराखंड समाचारदेश

रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट

यकायक दोनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है।

देहरादून। डेंगू ने प्रदेश की राजधानी में पांव जमाना शुरू कर दिया है। उसने अपना ठिकाना रायपुर क्षेत्र को बनाया है जहां पांच सौ ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। उधर, कोटद्वार में शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई, इसमें एक डेंगू पीड़ित था, जबकि दूसरे में लक्षण थे। देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 640 लोग बुखार से तप रहे हैं। अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां करीब पांच सौ रोगी मिले हैं। हर घर में बुखार का मरीज मिल रहा है। इसके बाद भी जो सक्रियता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दिखानी चाहिए थी, वह संजीदगी नजर नहीं आ रही है। नियमित रूप से फॉगिंग और दवा छिडकाव के साथ जांच नहीं हो पा रही है। आज 29 नए मरीज मिले, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उधर, कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती दो डेंगू मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक युवक की टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि दूसरे में डेंगू के लक्षण थे। यकायक दोनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581