उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन सतपुली झील व एंगलर हट का स्थलीय निरीक्षण

झील निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

पौड़ी। जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया ने निर्माणाधीन सतपुली झील व एंगलर हट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैराज का निरीक्षण करते हुए निर्माणदायी संस्था सिंचाई विभाग को झील निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन झील के निरीक्षण के उपरांत पर्यटन विभाग व साहसिक खेल से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। एंगलर हट सतपुली के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हटों के संचालन हेतु शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाय। साथ ही एंगलर हट में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के सृजन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सतपुली में निर्माणाधीन पार्किंग व 40 बेड के टूरिस्ट रेस्ट हाउस की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माणदायी संस्था को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को लैंसडाउन के टिप इन टॉप पर मचान निर्माण के लिए स्थल का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मचान के ऊपर टेलिस्कोप लगाए जाने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सतपुली श्रेष्ठ गुनसोला, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, सहायक अभियंता. सिंचाई विभाग संदीप कुमार मौर्य, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581