उत्तराखंड समाचार

दून विवि में अक्तूबर से शुरू हो जाएगी सुपर-39 कोचिंग

सुपर-39 कोचिंग के लिए विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

देहरादून। दून विवि में सिविल सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुपर-39 कोचिंग अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए विवि में सुपर-39 केंद्र की विधिवत शुरुआत से पूर्व संभावित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम संचालित किया गया। सुपर-39 कोचिंग के लिए विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अगर 39 से ज्यादा आवेदन आए तो स्क्रीन टेस्ट के आधार पर 39 छात्रों का चयन किया जाएगा। इसकी फीस और रजिस्ट्रेशन की तिथि राजभवन की ओर से तय की जाएगी। दून विवि की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के निर्देश पर विवि में सुपर-39 कोचिंग की शुरुआत की जा रही है। विवि का यह केंद्र विवि के साथ ही अन्य छात्रों का भी मार्गदर्शन करेगा। जो छात्र सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए हम विवि में ऐसे वातावरण का निर्माण करने के लिए काम कर रहे हैं। यहां युवाओं को अपने व्यक्तित्व के अनुरूप प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581