उत्तराखंड समाचार

सीएम प्रतिनिधि के तौर पर विधायक ने की मृतक बडोला के परिजनों से मुलाकात

अवैध पाये जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के तौर पर विधायक रायपुर द्वारा मृतक दीपक बडोला के परिजनों से मुलाकात की, एसएसपी देहरादून भी रहे मौजूद। विधायक रायपुर ने घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए न्यायालय में भी मजबूत पैरवी कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया। एसएसपी देहरादून ने कहा की अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट में सीज किया जायेगा। अभियुक्तों के अवैध कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही होगी। अभियुक्तों की सम्पत्ति के परिसीमन की कार्यवाही चल रही हैं, अवैध पाये जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। मृतक के परिजनों ने कहा की उन्होंने कभी नहीं कि मृतक व घायलों को मुआवजा देने की मांग। कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है।
आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में विधायक रायपुर द्वारा डोभाल चौक पर हुई फायरिंग की घटना में मृतक स्व. दीपक बडोला के आवास पर जाकर उनके पिता व पत्नी से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मृतक दीपक बडोला के परिजनों को घटना में शामिल अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उक्त केस की कोर्ट में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करते हुए घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जायेगी। साथ ही अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के अवैध कारोबार में जो भी व्यक्ति उनके साथ संलिप्त पाये जायेंगे उन सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा अभियुक्तों की सम्पत्ति का सम्बन्धित विभाग से परीसीमिन/आंकलन कराते हुए यदि उक्त सम्पत्ति अवैध पाई जाती है तो शीघ्र ही उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। मृतक दीपक बडोला के परिजनों से मुलाकात के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि हमने कभी मृतक व घायलों के लिए कोई मुआवजा की मांग नहीं की गई थी कुछ व्यक्तियों द्वारा अपना उद्देश्य पूर्ति के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581