उत्तराखंड समाचारक्राइम

पुलिस का नशे के विरुद्ध चैकिंग अभियान जारी

आरोपियों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

काण्डा व थाना कपकोट पुलिस ने दुकान, रेस्टोरेंट पर अवैध रुप से शराब पिलाने वाले 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के निर्देशन में व पुलिस क्षेत्राधिकारी कपकोट शिवराज सिंह राणा के निर्देशन में थाना काण्डा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान। अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र हरीश चन्द्र सिंह निवासी बंगचूड़ी थाना काण्डा जिला बागेश्वर उम्र 32 वर्ष को स्वयं की दुकान देवलग बहद ग्राम बंगचूड़ी में आने जाने वाले ग्राहकों को अवैध रूप से पैक के हिसाब से शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना कपकोट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान अभियुक्त विरेन्द्र सिंह पुत्र जसमल सिंह निवासी सुमगढ़ थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष को स्वयं के रेस्टोरेंट विवेकानन्द गेट के पास रावत कैपिटल फैमली रेस्टोरेंट में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581