उत्तराखंड समाचारक्राइम

वाहन चोर चढा दून पुलिस के हत्थे

वाहन चोर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

देहरादून, 30 मई। वाहन चोरों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहीं। दून पुलिस ने आज भी एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की स्कूटी (ज्यूपिटर) बरामद की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस रोहित कुमार पुत्र सुरेश चन्द्रा निवासी महेश्वरी विहार चन्द्रबनी रोड सेवलाकला कोतवाली पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि 21 मई को उन्होंने अपनी स्कूटी ज्यूपिटर सख्या -यूके15 बी-0770 आईएसबीटी के निकट चन्द्रा फूड के सामने खडी की थी, जिसे वहां से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिस पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा अपराध सख्या 361/2024 धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वाहन चोरी की घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तरामवीर फरस्वाण पुत्र दलवीर सिह फरस्वाण निवासी छः नम्बर पुलिया आदर्श कालोनी निकट हनुमान मन्दिर थाना रायपुर देहरादून उम्र 19 वर्ष  को चन्द्रमणी रोड आर्मी ग्राउण्ड के पास से चोरी की स्कूटी ज्यूपिटर सख्या यूके15बी-0770 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशा सम्बन्धित खर्चों की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त स्कूटी को 21 मई को आईएसबीटी स्थित चन्द्रा फूड के सामने से चोरी किया गया था। अभियुक्त आज उक्त स्कूटी को बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद स्कूटी को कब्जे पुलिस लिया गया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581