उत्तराखंड समाचार

जनमानस को मतदान के प्रति संवेदीकृत करने के उद्देश्य से करायी जा रही वॉल पेंटिंग

पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की।

बागेश्वर, 16 अगस्त। विधानसभा उप निर्वाचन बागेश्वर-47 (अ.जा.) एवं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनमानस को मतदान के प्रति संवेदीकृत करने के उद्देश्य से स्वीप द्वारा विभिन्न विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की मदद से वॉल पेंटिंग करायी जा रही है। स्वच्छ सुन्दर बागेश्वर के साथ लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं मतदान की समझ को नागरिकों के मन मस्तिष्क में बनाने के उद्देश्य से भावी एवं नव मतदाताओं के सहयोग से बॉल पेंटिंग का आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने वॉल पेंटिंग स्थल पर स्वयं पेंटिंग बना कर प्रत्येक नागरिक मतदान के लिए तैयार रहे, और अपने पास-पड़ोस परिवार तथा संपर्क में आने वाले प्रत्येक नागरिक को स्वयं अभिप्रेरित करने का संदेष दिया, ताकि लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा प्रत्येक मत महत्त्वपूर्ण है, एक-एक मत हार-जीत को सुनिश्चित करता है। जिला निर्वाचन अधिकारी को स्वयं पेंटिंग करते देख विद्यार्थी अभिप्रेरित हो कर उत्साहित दिखे। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कैलाश प्रकाश चन्दोला ने बताया कि वॉल पेंटिंग से जहाँ एक ओर स्थान की सुन्दरता बढती है, वहीं नागरिकों को लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्यबोध को भी जगाती हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार के पेंटिंग जनपद के अन्य स्थानों पर भी बनायी जायेगी। पेंटिंग के समन्वयक आलोक पाण्डे एवं राजेष्वरी कार्की विद्यार्थियों को पेंटिंग कार्य के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान दे रहे है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, ललित मोहन जोशी, डा0 राजीव जोशी, डॉ. हरीष दाफौटी, मिलिन्द बिष्ट, हिमांशु सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों व विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581