उत्तराखंड समाचारधर्म

शिव महापुराण कथा में व्यास ने की अमृत वर्षा

कथा श्रवण से होते हैं निष्पाप : आचार्य विकास भट्ट

देहरादून। आज श्री गोगा पीर जी की माडी खुडबुडा मोहल्ला देहरादून में मंदिर समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में सावन मास एवं पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर आयोजित शिव महापुराण कथा में पूज्य व्यास ने कथा की अमृत वर्षा की। आज कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य विकास भट्ट ने कहा कि जो भी भक्त शिव महापुराण की कथा का श्रवण करता है, वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है और निष्पाप हो जाता है। इसके पठन-पाठन से शिवपद की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि इस घोर कलयुग में जीव प्रायः असुर स्वभाव का होता जा रहा है। जीव को इंसान बनने के लिए भी शिव महापुराण का श्रवण करना आवश्यक है। विशेष रूप से सावन मास में जो भी श्रवण करता है उसे तत्काल ही अच्छे फल की प्राप्ति होती है और मनोकामना पूर्ण होती है। व्यास जी ने कहा कि जो शिवभक्त होता है वह हमेशा नारी का सम्मान करता है और नारी का अनादर नहीं होने देता। उन्होंने कहा कि जब तक हम नारी का सम्मान व आदर नहीं करेंगे तब तक शिव की प्राप्ति नहीं हो सकती। सती माता पर जब संकट आया तो शिव भगवान ने आगे बढ़कर माता सती की रक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि जब परिवार में कोई भी संकट या आपदा आती है तो नारी ही शक्ति के रूप में पहले सामने आती है। नारी भले ही बाहर से दयालु और कोमल दिखाई देती हो लेकिन अंदर से मानसिक रूप से शक्तिशाली होती है। जब घर-घर में नारी का सम्मान होगा तभी हमारा भारतवर्ष भी महान होगा। समस्त देवी देवताओं में मात्र शिव की पूजा सबसे सरल मानी जाती है। एक लोटा जल अर्पण कर बड़ी से बड़ी मुरादे भी भोलेनाथ से पूर्ण करवा लेते हैं। यह मात्र शंकर भगवान ही कर सकते हैं। 14 अगस्त तक प्रतिदिन 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथा होगी, इससे पूर्व प्रातः 8:00 बजे से रुद्राभिषेक भी होंगे। आज कथा में कथा व्यास आचार्य विकास भट्ट, मंडलपाध्यक्ष ऋतिक जोशी, मोती दीवान, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, राजीव रस्तोगी, कुशाल वर्मा, संजय कुमार गर्ग मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581