Uncategorized

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा के द्वारा प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया।

पौडी गढवाल। आज विकासखंड मुख्यालय द्वारीखाल में एन आर एल एम द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सी0डी0एस0 विपिन रावत सभागार में प्रमुख महेंद्र राणा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा के द्वारा प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। प्रमुख राणा द्वारा सभी समूह सदस्यों एवं विकासखण्ड के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अंगदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रमुख महेन्द्र राणा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से हमारे समाज में जागरूकता आएगी तथा लोग कुपोषण का शिकार होने से बचेगंे, एवं पहाडो मे उत्पादित होने वाले मोटे अनाज तथा उसके स्वास्थ्य के प्रति लाभ के सम्बन्ध मे जानकारी दी साथ ही स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से जैविक खेती को बढावा देने हेतु जानकारी दी। दीनदयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यक्रम में 14 ग्राम संगठनो की 85 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है जिसका उद्देश्य स्वंय सहायता समूहो कि महिलाओं को खाद्य, पोषण, स्वास्थ, स्वच्छता के बारे में जानकारी देना है।खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूडी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य ग्राम विकास मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशानुसार खाद्य, पोषण, स्वच्छता पर समूह की महिलाओं का व्यवहार परिवर्तित किया जाना है। यह मिशन स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु चलाया गया है। रामरतन तिवारी, ब्लाक मिशन प्रबन्धक, दीनदयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के बारे में विस्तृत जारकारी दी। 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूहों की 85 सदस्य, समस्त अधिकारी/कर्मचारी ,एरिया को-आॅर्डिनटर शिवानी, रेखा बिष्ट, शान्ति देवी, प्रशिक्षक मनीषा देवी, लता रावत उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581