Uncategorized

रमजान माह की इबादतों और रोजे के बाद मनाया गया ईद-उल-फितर

सभी जिलों के ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अता कर देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी

देहरादून। रमजान माह की इबादतों और रोजे के बाद आज ईद-उल-फितर मनाया गया। राजधानी देहरादून समेत सूबे के सभी जिलों के ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अता कर देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। पवित्र माह रमजान मुकम्मल होने के बाद ईद उल फितर (मीठी ईद) का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून में चकराता रोड स्थित ईदगाह में नमाज के लिए सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। यमुना कालोनी रोड, कुम्हार मंडी चौक तक भीड़ रही। व्यवस्था बनाने के लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। 8:30 बजे शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अता करवाई। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार खुदा का इनाम है। ईद पर सभी गिले-शिकवे मिटाकर दोस्तों और अपनों की तरह सभी को गले लगाना चाहिए। नायब शहर सुन्नी काजी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने तकरीर में कहा कि हमें उनके जीवन में भी ईद की खुशियों को भरना चाहिए, जो गरीब और मजलूम हैं। अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें और कभी किसी का न बुरा करें और न बुरा सोचें। ईदगाह चकराता रोड, ईदगाह मुस्लिम कालोनी, ईदगाह सुभाषनगर, माजरा जामा मस्जिद पलटन बाजार, जामा मस्जिद चंदर नगर मस्जिद सिंघल मंडी, जामा मस्जिद ईसी रोड, जामा मस्जिद अजबपुर, मदरसा कांवली गांव, मदीना मस्जिद कारगी, मदरसा इजहारुल उलूम मोरोंवाला, मदरसा फैज-ए- हिदायत मेहूंवाला माफी, जामा मस्जिद कारगी, जामा मस्जिद मोथरोवाला, मदरसा इमदादूल उलूम किशनपुर, मदरसा अजबपुर कलां, बड़ी मस्जिद मेंहूवाला माफी, जामा मस्जिद भगत सिंह कालोनी जामा मस्जिद राजीव नगर में ईद की नमाज अता की।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581