उत्तराखंड समाचार

प्रदेश के भावी विकास की संभावनाओं पर चर्चा

सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

देहरादून 03 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने पदाधिकारियों से औद्योगिक विस्तार एवं प्रदेश के भावी विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सिडकुल हरिद्वार की समस्याओं और चुनौतियों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को रूड़की में आयोजित होने वाले औद्योगिक पुरोधाओं के सम्मान कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विकास में औद्योगिक इकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा की राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक इकाइयों के लिए अच्छा वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से दिसम्बर माह में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा की इस समिट के आयोजन से राज्य में निवेश एवं रोजगार के अवसर बढे़ंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मोहिंदर आहुजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581