उत्तराखंड समाचार

मुनाफाखोरी पर प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश

सब्जी की गुणवत्ता के अनुसार रेट लिस्ट चस्पा करवाते हुए निर्धारित दरों पर सब्जी बिक्री करने को निर्देशित किया गया

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सब्जी की बढ़ती दरों एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु जनपद में टीमो का गठन किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित मण्डियों का नियमित निरीक्षण करते हुए दुकानों, प्रतिष्ठानों, ठेली, रेड़ियों पर सब्जी की रेट लिस्ट चस्पाई जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सब्जी की बढती दरों एवं मुनाफाखोरी पर प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। तहसील ऋषिकेश एवं विकासनगर में टीम द्वारा मंडियों का निरीक्षण करते हुए सब्जी की गुणवत्ता के अनुसार रेट लिस्ट चस्पा करवाते हुए निर्धारित दरों पर सब्जी बिक्री करने को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण करते हुए टमाटर /सब्जियों पर मुनाफाखोरी रोके जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है बेतरतीब दामों पर सब्जी विक्रय करने वालों के विरूद्व निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581