उत्तराखंड समाचार

पुलिस अधीक्षक चमोली ने ली ऑनलाइन गोष्ठी

भारी वर्षा के दृष्टिगत सतर्क रहने के निर्देश

चमोली। पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन गोष्ठी लेकर सभी थाना प्रभारियों को भारी वर्षा के दृष्टिगत सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं।
प्रदेश भर में हो रही भारी वर्षा व मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेज अलर्ट व मानसून सीजन के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा ऑनलाइन गोष्ठी के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गयी। सभी थाना/चौकी प्रभारियों को भारी बारिश के दृष्टिगत हाई एलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया। पुलिस बल, आपदा प्रशिक्षित कर्मियों, आपदा उपकरणों, संसाधनों, वाहनों को तैयारी की स्थिति में रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपातकालीन या आपदा की स्थिति में कम से कम समय में बचाव एवं राहत कार्यों को शुरू किया जा सकें। जनसुरक्षा के दृष्टिगत भूस्खलन/ आपदा संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी हेतु पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटीरत जवानों को हेलमेट, टॉर्च व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ नियुक्त किया जाए। थाना क्षेत्रों में नदी-नालों व गदेरों के आस-पास रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के साथ-साथ उक्त स्थानों पर नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सतर्क रहने हेतु लाउड हेलरों के माध्यम से सूचित किया जाये। भारी वर्षा होने की स्थिति में वाहनों का रात्रि 08:00 से प्रात: 04:00 तक आवागमन प्रतिबन्धित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581