उत्तराखंड समाचार

मंत्री ने निर्माण के लिए बजट व्यवस्था पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्माण के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है

देहरादून 6 नवंबर। सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के गुनियालगांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तय समय से पूर्ण होना चाहिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम दिसंबर के अंत तक सैन्यधाम के निर्माण कार्य को पूर्ण करेंगे। मंत्री ने निर्माण के लिए बजट व्यवस्था पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्माण के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है और पुनरिक्षित आगणन पर बजट जारी करने के लिए मुख्य सचिव से वार्ता की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रदेश के अमर शहीदों की याद में जल्द ही सैन्यधाम बनकर तैयार होगा। विदित हो कि सैन्यधाम निर्माण की भौतिक प्रगति 60 प्रतिशत पूर्ण हो गई है और सेना की तरफ़ से भी टैंक, एयरक्राफ्ट इत्यादि प्रदान किए जा चुके हैं। इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव सीएस धर्मसत्तू, निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, कर्नल बीएस रावत, उपजिलाधिकारी नंदन कुमार, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पार्षद सुंदर कोठाल, अनुराग सिंह, लक्ष्मण रावत, परियोजना अधिकारी रवींद्र कुमार उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581