उत्तराखंड समाचार

सीएम ने किया आयोग के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत

राज्य सरकार वित्त आयोग के समक्ष रखेगी अपने प्रस्ताव

बागेश्वर, 18 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के दौरे पर आए आयोग के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के नेतृत्व में आयी टीम में आयोग सदस्य श्रीमति एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, सौम्या कांतिघोष आयोग के सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव केके मिश्रा, संयुक्त निदेशक सुश्री पी अमरूथावर्षिनी हैं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में होने वाली बैठक में राज्य सरकार वित्त आयोग के समक्ष अपने प्रस्ताव रखेगी। इसके बाद वित्त आयोग  नगर निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर सहित वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581