उत्तराखंड समाचार

तीनों विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों के लिये रवाना किया

34 पार्टियों को गत दिवस अपने मतदेय स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया था।

चमोली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा तीनों विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों के लिये रवाना किया गया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी हिमांशु खुराना व पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे के द्धारा जनपद की 03 विधानसभाओं विधानसभा बद्रीनाथ की 192 पार्टियों (पुलिस मैदान), कर्णप्रयाग 160 पार्टियों व थराली 188 पार्टियों (स्पोर्ट्स स्टेडियम) से कुल 534 मतदान केन्द्रों के लिये पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया गया। 34 पार्टियों को गत दिवस अपने मतदेय स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर, जोनल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों के सकुशल पहुंचने की सूचना समय से उपलब्ध कराएंगे साथ ही समस्त मतदान केन्द्रों का भली-भांति निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मतदान केन्द्र के अन्दर पायी गयी कमियों को पूर्व में ही दुरुस्त कर लें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त उसकी सूचना कन्ट्रोल रुम अथवा उच्चाधिकारियों को देंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581